ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news health services reached the villagers abvp organized a free medical camp

Sonbhadra News: ग्रामीणों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, अभाविप ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र ने ओबरा तहसील के ग्राम पंचायत गोठानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद ने कहा कि परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

sonbhadra

4:33 PM, Aug 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: ग्रामीणों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, अभाविप ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर.
logo

गोठानी में अभाविप के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाइयों का वितरण किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र ने सोमवार को ओबरा तहसील के ग्राम पंचायत गोठानी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की, आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ, पुरुष और अन्य लोग शिविर में पहुँचे तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की जाँच करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अभाविप केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, शिक्षा और संस्कार पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मनमोहन निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है। समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा कार्यों को पहुँचाना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. कृष्णा कुमार और उनकी चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को खान-पान, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में पहुँचे ग्रामीणों ने अभाविप के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे निःशुल्क शिविरों से उन लोगों को काफी राहत मिलती है, जो सामान्य स्वास्थ्य जाँच और परामर्श के लिए दूर जाने में असमर्थ होते हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.