मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news healthy daughter is the foundation of strong india monisha kulshrestha laid emphasis on lifestyle in dav school

Sonbhadra News: "स्वस्थ बेटी ही सशक्त भारत की नींव", मोनीषा कुलश्रेष्ठ ने डीएवी स्कूल में जीवन शैली पर दिया जोर.

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्राओं के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ मोनीषा कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। उन्होंने नियमित व्यायाम, ध्यान और खुश रहने की आदत विकसित करने पर बल दिया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

sonbhadra

7:55 PM, Apr 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: "स्वस्थ बेटी ही सशक्त भारत की नींव", मोनीषा कुलश्रेष्ठ ने डीएवी स्कूल में जीवन शैली पर दिया जोर.
logo

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है- सीएमओ मोनीषा कुलश्रेष्ठ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में धन्वंतरि चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) महाप्रबंधक मोनीषा कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में जीवन जीने की शैली, मानसिक स्वास्थ्य और 'स्वस्थ बेटी, सशक्त भारत' के महत्व पर जोर दिया। प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को किसी भी तरह का मानसिक दबाव न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहने की कला विकसित करनी चाहिए और छोटी-छोटी उपलब्धियों में खुशी ढूंढनी चाहिए। खुश रहने के लिए सकारात्मक सोच, नकारात्मकता से दूरी, नियमित व्यायाम और ध्यान को आवश्यक बताया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कुलश्रेष्ठ ने कहा, "जब बेटियां स्वस्थ होंगी, तभी भारत सशक्त होगा।" उन्होंने आगे कहा कि एक स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार की नींव है, और एक सशक्त परिवार ही विकसित भारत का आधार है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्राओं से सही रास्ता चुनने और सही-गलत की समझ विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग से सही मार्ग का चयन कर जीवन को बेहतर बनाने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बालिकाओं को दैनिक जीवन में होने वाले नैसर्गिक परिवर्तनों और कठिनाइयों के प्रति सजग रहने तथा समय पर महिला चिकित्सक से सलाह लेने का परामर्श दिया। उन्होंने कौशल विकास पर भी जोर दिया, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्य राजकुमार ने मोनीषा कुलश्रेष्ठ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके व्यस्त कार्यक्रम से डीएवी की छात्राओं के लिए समय निकालने हेतु विद्यालय परिवार कृतज्ञ है और विश्वास है कि छात्राएं उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विजय तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, शगुफ्ता शबनम और सर्वेश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.