राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news heartfelt tribute to late bsp leader umashankar singh party loyalty and public service remembered

Sonbhadra News: दिवंगत बसपा नेता उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्टी निष्ठा और जनसेवा को किया गया याद.

ओबरा के बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के टोला खैरटिया में दिवंगत बसपा नेता एवं पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उमाशंकर सिंह की पार्टी निष्ठा, संघर्ष और जनसेवा को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण की सीख लेनी चाहिए।

sonbhadra

6:08 PM, Aug 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: दिवंगत बसपा नेता उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्टी निष्ठा और जनसेवा को किया गया याद.
logo

श्रद्धांजलि सभा में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रही मौजूदगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के टोला खैरटिया में दिवंगत बसपा नेता एवं विधायक उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने इस दौरान उमाशंकर सिंह के संघर्ष, जनसेवा, पार्टी के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

Img

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह गरीबों, जरूरतमंदों और बेटियों के हितैषी थे। उन्होंने समाज के प्रति उनके सेवा कार्य और समर्पण को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन

Img

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव संजय कनौजिया ने खैरटिया सेक्टर में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में उमाशंकर सिंह को नमन किया। उन्होंने बताया कि उमाशंकर सिंह ने बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। कनौजिया ने यह भी कहा कि बसपा प्रमुख मायावती और बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह के परिवार तथा दबे-कुचले समाज के साथ खड़ी है। उन्होंने उमाशंकर सिंह के एक महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी जमीन देकर ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था, जब सरकार को जमीन उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही थी।

Img

सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उमाशंकर सिंह की सबसे बड़ी पहचान उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से ईमानदारी, संघर्ष और संगठन के प्रति वफादारी सीखने की अपील की। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। इनमें डॉ. अरुण प्रजापति, जॉन प्रभारी अंकुश राव, जॉन प्रभारी एडवोकेट लालचंद, विनोद कुमार, राजेंद्र भारती, संदीप कुमार, प्रकाश, धीरज, रामधनी और संतोष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.