Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बस-बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर, एक ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर.
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन के गुरमुरा में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रेनुकूट निवासी 24 वर्षीय रितेश कश्यप और 24 वर्षीय मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायलों को सीएचसी चोपन से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से रितेश को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। दोनों युवक सिंदुरिया स्थित डिप्लोमा कॉलेज से बाइक से रेनुकूट लौट रहे थे।
sonbhadra
5:51 PM, Oct 3, 2026
Share:


चोपन हादसे में घायल युवकों का सीएचसी में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।
सोनभद्र।
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा इलाके में छात्रों से भरी स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल बस के चालक द्वारा साइड इंडीकेटर दिए बिना अचानक मोड़ने के दौरान बाइक बस से टकरा गई। हादसे में रेनुकूट निवासी 24 वर्षीय रितेश कश्यप और 24 वर्षीय मनोज शर्मा घायल हुए हैं। दोनों युवक सिंदुरिया स्थित डिप्लोमा कॉलेज से पढ़ाई के बाद बाइक से अपने घर रेनुकूट लौट रहे थे। इसी दौरान गुरमुरा के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी रितेश कश्यप की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मनोज शर्मा का भी उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।


