ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news heavy collision between car and truck advocate died

Sonbhadra News: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, अधिवक्ता की मौत.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में अधिवक्ता राजेश यादव (26) की मौत हो गई। मृतक राजेश यादव अविवाहित थे और अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।

sonbhadra

8:35 PM, Dec 8, 2025

Share:

Sonbhadra News: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, अधिवक्ता की मौत.
logo

मृतक अधिवक्ता की फ़ाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में अधिवक्ता राजेश यादव (26) की मौत हो गई। खुटहां गांव के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव घोरावल तहसील में वकालत करते थे। सोमवार सुबह वह अपनी क्रेटा कार से शिवद्वार मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

घोरावल-खुटहां बाईपास मार्ग पर खुटहां गांव में सतौहा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश यादव को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज त्रिभुवन नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार विदित तिवारी और ग्रामीणों की मदद से घायल राजेश को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Img

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव और घोरावल चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक राजेश यादव अविवाहित थे और अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.