मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news heavy collision between pickup and bike bike rider dead another injured

Sonbhadra News: पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जपला चौराहे के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि हंशलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक धनौरा के बगबियानी स्थित अपनी ससुराल से बाइक से कहीं जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

7:42 PM, Aug 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल.
logo

कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा के जपला चौराहे के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि चौना निवासी बाबूलाल पुत्र परमेश्वर और हाथीनाला निवासी हंशलाल पुत्र रामखेलावन रिश्ते में साढ़ू हैं। दोनों धनौरा ग्राम पंचायत के बगबियानी स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। रविवार को दोनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जपला चौराहे के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि हंशलाल घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.