ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news heavy damage to paddy crop due to rain of storm arnab farmers lost lakhs

Sonbhadra News: 'अर्णब' तूफान की बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों को लाखों की चपत.

ओबरा तहसील क्षेत्र के सुंदरिया, बर्दिया, खैरटिया, चौरा और बिजौरा सहित आसपास के इलाकों में बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, जबकि कटी फसल भीगकर खराब हो रही है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर फसल बीमा और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

sonbhadra

5:46 PM, Oct 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: 'अर्णब' तूफान की बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों को लाखों की चपत.
logo

बेमौसम बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल, नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर किसान विकासखंड कार्यालय पहुंचे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओबरा तहसील क्षेत्र के सुंदरिया, बर्दिया, खैरटिया, चौरा और बिजौरा सहित आसपास के इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल बारिश के पानी में भीगकर खराब हो रही है। इससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। ग्राम सिंदुरिया निवासी पूर्व प्रधान एवं किसान रामनारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने करीब 20 बीघा खेत में धान की खेती की थी। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण लगभग 75 प्रतिशत फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है। तीन से चार दिन पहले काटकर खेतों में रखी गई धान की फसल भी बारिश में भीग गई है। उन्होंने अकेले अपनी खेती में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया। उनके मुताबिक, गांव के 15 से 20 अन्य किसानों की फसल भी इसी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर फसल बीमा और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं, विकास खंड चोपन क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि लगातार बारिश से कटी हुई धान की फसल भीगकर खराब हो गई है, जबकि खेतों में खड़ी फसल तेज हवाओं के कारण गिर गई। किसान के अनुसार, उन्होंने करीब 18 बीघा खेत में धान की खेती की थी, जिसमें ढाई से तीन लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने दावा किया कि उनके क्षेत्र के लगभग 99 प्रतिशत किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा और दोबारा तेज बारिश हुई तो खेतों में बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराने तथा फसल बीमा और सरकारी मुआवजे का लाभ दिलाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.