मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news heavy rain became a disaster ashwani kumar rendered homeless due to house collapse

Sonbhadra News: भारी बारिश बनी आफत, मकान ढहने से बेघर हुए अश्वनी कुमार.

बभनी विकासखंड के ग्राम पंचायत संवरा में भारी बारिश के चलते अश्वनी कुमार दुबे का मकान ढह गया। चारपाई, बक्से समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से अकेले रहने वाले अश्वनी कुमार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल राहत, राशन, सुरक्षित आश्रय और नुकसान का आकलन कराने की मांग की।

sonbhadra

4:39 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: भारी बारिश बनी आफत, मकान ढहने से बेघर हुए अश्वनी कुमार.
logo

बारिश से ढहा गरीब का आशियाना, मलबे में तब्दील हुआ मकान और क्षतिग्रस्त हुआ घरेलू सामान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत संवरा में भारी बारिश के चलते अश्वनी कुमार दुबे का मकान ढह गया। हादसे में चारपाई, बक्से समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से अकेले रहने वाले अश्वनी कुमार बेघर हो गए हैं और बारिश के बीच उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मामले को लेकर भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर राजस्व अधिकारियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराने, पीड़ित को राशन व राहत सामग्री के साथ सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित पात्र है तो मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी पक्का आवास भी दिलाया जाए। बरसात के मौसम में गरीब को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके पहले करकच्छी गांव में रेखा कुमारी का कच्चे का मकान गिर गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.