मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news heroin smuggler s property worth 15 72 lakh frozen major action by sonbhadra police

Sonbhadra News: हेरोइन तस्कर की ₹15.72 लाख की संपत्ति फ्रीज, सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

सोनभद्र पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत आदतन हेरोइन तस्कर सुनील कुमार की ₹15.72 लाख मूल्य की अपराध से अर्जित अचल संपत्ति फ्रीज कर दी। संपत्ति पर नोटिस चस्पा करने के साथ डुग्गी और लाउड हेलर से सार्वजनिक घोषणा भी कराई गई। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

sonbhadra

10:08 PM, Jul 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: हेरोइन तस्कर की ₹15.72 लाख की संपत्ति फ्रीज, सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
logo

शक्तिनगर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तस्कर की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी व जवान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन हेरोइन तस्कर सुनील कुमार की अपराध से अर्जित ₹15.72 लाख मूल्य की अचल संपत्ति फ्रीज कर दी। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त की संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस चस्पा किया। साथ ही डुग्गी (मुनादी) और लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा कर लोगों को सूचित किया गया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना उक्त संपत्ति का क्रय-विक्रय, हस्तांतरण या किसी प्रकार का लेन-देन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुनील कुमार निवासी निमियादांड/चिकटांड बस्ती, थाना शक्तिनगर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। विवेचना में यह स्थापित हुआ कि उक्त संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थी, जिसके आधार पर उसे फ्रीज किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.