Sonbhadra News: एक साल बाद जली हाईमास्ट, दो दिन में फिर गुल, बभनी बाजार में छाया अंधेरा.
बभनी मुख्य बाजार की हाई मास्क लाइट मरम्मत के महज दो दिन बाद फिर खराब हो गई, जिससे बाजार में अंधेरा छा गया। करीब एक वर्ष तक खराब रही लाइट को दुकानदारों और ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ठीक कराया गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जल्द लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है।
sonbhadra
4:53 PM, Aug 27, 2026
Share:


बभनी मुख्य बाजार में लगी हाईमास्ट लाइट का दृश्य, लंबे समय से खराब लाइट के कारण बाजार में छाया अंधेरा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक के ब्लाक मुख्यालय के मुख्य बाजार में लगी हाई मास्क लाइट लगभग एक वर्ष से खराब थी।दुकानदारों और ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद एक वर्ष बाद उस हाई मास्क लाइट को मरम्मत किया गया ले लो दिन बाद फिर से खराब हो गई और बाजार में फिर अंधेरा छा गया। बभनी ब्लाक का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत में हर वर्ष करोड़ों रुपए विकास कार्य के लिए खर्च होते हैं। बभनी ब्लाक के मुख्यालय के बाजार का यह हाल होना प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बाजार अंधेरा में डूबा रहना गम्भीर समस्या है बभनी बाजार और मुख्य चौराहे पर लगी हाई मास्क लाइट लंबे समय से खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी अंधेरे व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइट बंद रहने से शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। यात्रियों की परेशानी: यह चौराहा अंबिकापुर और बनारस रूट के यात्रियों और बसों के लिए प्रमुख स्टॉपेज है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। सुरक्षा और डर: अंधेरे के कारण विषैले जीवों का खतरा और असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। इस तरह हाई मास्क लाइट का मरम्मत के दो दिन बाद खराब हो जाना गम्भीर लापरवाही और कार्य में भ्रष्टाचार की बू आती है। ग्रामीणों व दुकानदारों ने मिथलेश गुप्ता, वरुण कुमार, सुभाष शर्मा, मुस्तफा, प्रेम चंद शर्मा, शकील अख्तर, राम कुमार, मुलायम, अजीत शर्मा और अनवर सिद्दीकी जिलाधिकारी से हाई लाइट मास्क लाइट को जल्द मरम्मत करने की जिलाधिकारी से की है।



