Sonbhadra News: श्रीराम चौक की हाई मास्ट लाइट एक माह से खराब, व्यापारियों ने जताई नाराज़गी.
बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक माह से अधिक समय से खराब पड़ी है, जिससे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। इस कारण व्यापारियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
sonbhadra
7:46 PM, Jan 29, 2026
Share:


शीघ्र ही हाई मास्क लाइट को ठीक करा देने का मिला आश्वासन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक माह से अधिक समय से खराब पड़ी है, जिससे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। इस कारण व्यापारियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि यह हाई मास्ट लाइट कुछ महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद है, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि पहले इसी लाइट की रोशनी से पूरा बाजार जगमगाता रहता था, जिससे शाम के समय भी खरीद-फरोख्त और आवागमन में सुविधा रहती थी। लाइट खराब होने के बाद शाम के समय श्रीराम चौक और आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी-चकारी की आशंका बनी रहती है और विशेष रूप से महिलाओं व यात्रियों को असुरक्षा का अनुभव होता है। गौरतलब है कि इसी चौराहे पर महिला सहायता केंद्र (पिंक बूथ) भी स्थापित है, ऐसे में अंधेरा बने रहना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन गया है। व्यापारी रामायण प्रसाद, रवि कुमार, मुख्तार आलम, विजय कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर इस महत्वपूर्ण हाई मास्ट लाइट को ठीक करने के लिए कोई जिम्मेदार आगे क्यों नहीं आ रहा है। इस संबंध में जब ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिल गई है और शीघ्र ही हाई मास्क लाइट को ठीक करा दिया जाएगा। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि कब श्रीराम चौक फिर से रोशनी से जगमगाएगा और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिलेगी।



