Sonbhadra News: रहवासी इलाके में तेज रफ्तार का दिखा कहर, वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर.
ओबरा थाना क्षेत्र के गैस गोदाम इलाके में कलश होटल के समीप एक तेज रफ्तार टोयटा फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया उसने हादसे से बचने के लिए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी।
sonbhadra
6:53 PM, Mar 3, 2026
Share:


बड़े व्यापारी का बताई जा रही घटना करने वाली टोयटा फॉर्च्यूनर वाहन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के गैस गोदाम इलाके में कलश होटल के समीप एक तेज रफ्तार टोयटा फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया उसने हादसे से बचने के लिए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना एक रहवासी इलाके में हुई। जो थाने से कुछ दूरी पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार एक युवती चला रही थी और उसमें एक युवक भी सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से में समाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद कार सवार युवक-युवती मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली टोयटा फॉर्च्यूनर किसी बड़े व्यापारी की है। रहवासी इलाके में तेज रफ्तार के कारण हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक और फॉर्च्यूनर वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
