Sonbhadra News: ट्रेलर से टकराया हाईवा, केबिन में फंसे चालक का रेस्क्यू कर बचाई गई जान.
हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में चालक नीरज गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने जेसीबी व क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला। घायल को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
sonbhadra
2:15 PM, Apr 15, 2026
Share:


पुलिस की वाहन चालकों से अपील लंबी दूरी के दौरान सतर्कता बरतें और नींद आने पर वाहन रोककर विश्राम करें।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। इस दुर्घटना में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन के केबिन में फंस गया। यह हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र में हुआ, प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी, निवासी चाची (थाना कोन, जनपद सोनभद्र), वाहन चलाते समय अचानक झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद हाईवा सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा ट्रेलर के भीतर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पिछले हादसे से सबक लेते हुए चालक को बाहर निकालने के लिए आपातकालीन अग्निशमन सेवा, जेसीबी मशीन, हिंडालको की फायर ब्रिगेड और क्रेन को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक नीरज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद घायल चालक को टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (चोपन) भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से शीघ्र बहाल कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे लंबी दूरी के दौरान सतर्कता बरतें और नींद आने पर वाहन रोककर विश्राम करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
