Sonbhadra News: चोपन रेलवे स्टेशन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों की ऐतिहासिक श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत सीएलआई बी. चंपिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि.
चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित क्रू लॉबी के पास धनबाद मंडल के सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के ऑन ड्यूटी निधन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कर्मचारी हितों पर एकजुट रहने का संकल्प लिया।
sonbhadra
11:16 PM, Jul 9, 2026
Share:


चोपन रेलवे स्टेशन पर दिवंगत सीएलआई बी. चंपिया को श्रद्धांजलि देते विभिन्न रेलवे संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित क्रू लॉबी के समीप धनबाद मंडल के सीएलआई स्वर्गीय बी. चंपिया के ऑन ड्यूटी आकस्मिक निधन पर सर्वदलीय रेलवे संगठनों द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद विभिन्न रेलवे यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन रेलवे समाजसेवी शाकिब खान ने किया। सभा में ईसीआरयू अध्यक्ष संतोष दुबे, ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, एलआरएसए सचिव जावेद अख्तर, ईसीआरएमसी नेता प्रमोद कुमार, एससी/एसटी मीडिया प्रभारी बृजभान, विनय कुमार, सेबेस्टियन बारला, ओबीसी यूनियन के धर्मेंद्र कुमार यादव, ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के शाखा सचिव अमित कुमार सहित आर.पी. शाह, एस.के. सिंह, मनोज पासवान, रौशन कुमार, आर.के. राम और सतीश कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय बी. चंपिया के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रेल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न किया गया तो सभी रेलवे संगठन एकजुट होकर व्यापक आंदोलन करेंगे। सभा में सभी संगठनों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में रेलवे समाजसेवी शाकिब खान और सभी संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थित रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
