Sonbhadra News: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने रविवार सुबह एमपी-यूपी बॉर्डर स्थित सिरसोती के पास वाहन चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
sonbhadra
5:43 PM, Jun 14, 2026
Share:


गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर आरोपी रामदिहल प्रजापति एवं उसके कब्जे से बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बीजपुर पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी रविवार सुबह लगभग 6:06 बजे एमपी-यूपी बॉर्डर स्थित सिरसोती के पास हुई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में संदिग्ध ने अपनी पहचान रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसका हिस्ट्रीशीट नंबर 11ए है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी रामदिहल प्रजापति के खिलाफ थाना बीजपुर में मु.अ.सं. 54/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 319(2) और 318(4) में नया मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह यादव, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल रागिनी श्रीवास्तव और कांस्टेबल हरिश्चंद्र शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
