ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news history sheets of 20 former criminals of the district closed they got benefits for not doing criminal activity for many years

Sonbhadra News: जिले के 20 पूर्व अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद की, कई वर्षों से आपराधिक गतिविधि न करने पर मिला लाभ.

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नववर्ष के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट बंद करने का आदेश दिया है। यह कदम अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक और सकारात्मक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।

sonbhadra

6:29 PM, Jan 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिले के 20 पूर्व अपराधियों की हिस्ट्रीशीट बंद की, कई वर्षों से आपराधिक गतिविधि न करने पर मिला लाभ.
logo

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए लिया गया निर्णय- एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नववर्ष के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट बंद करने का आदेश दिया है। यह कदम सकारात्मक पुलिसिंग और सुधारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के अभियुक्तों की आपराधिक पृष्ठभूमि, वर्तमान गतिविधियों और सामाजिक आचरण की विस्तृत समीक्षा कराई थी। इस समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि इन व्यक्तियों ने विगत कई वर्षों से कोई आपराधिक गतिविधि नहीं की है।

ये सभी व्यक्ति वर्तमान में कानून-व्यवस्था का पालन कर रहे हैं और समाज की मुख्यधारा में सामान्य एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर कुल 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट बंद करने का निर्णय लिया गया। पुलिस का यह निर्णय ऐसे व्यक्तियों को समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में संबंधित व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही पुनः की जाएगी।

Img

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में ऐसे 20 हिस्ट्रीशीटर थे, जिनकी उम्र अधिक हो चुकी है और जिनका पिछले 5-6 वर्षों का आपराधिक रिकॉर्ड देखने पर यह स्पष्ट हुआ कि वे लंबे समय से अपराध की गतिविधियों से दूर हैं। इन व्यक्तियों को पुलिस लाइन बुलाकर भविष्य में अपराध से दूर रहने की सलाह दी गई, ताकि उनका जीवन बेहतर और सुरक्षित हो सके। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.