ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news hiwa vehicle killed the bike strongly death of home guard people caught and beaten by people running away

Sonbhadra News: हाईवा वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौके पर मौत, भागते चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटा.

जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग स्थित उरमौरा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भारी बारिश के बीच हुआ, जिसने दुर्घटना के बाद बचाव कार्य को और कठिन बना दिया।

sonbhadra

5:17 PM, Sep 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: हाईवा वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौके पर मौत, भागते चालक को लोगों ने पकड़ कर पीटा.
logo

हाईवा की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग पर उरमौरा चौराहे पर उस समय लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुसुम्हा गांव निवासी शिव मोहन चौबे की हाईवा की टक्कर से मौत हो गई।

Img

वह चतरा में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। शिव मोहन चौबे विभागीय कार्य से राबर्ट्सगंज आए थे। वह उरमौरा से लोढ़ी की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई।

उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद गुजर रहे लोगों की भारी मौके पर इक्क्ठा हो गईं। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

Img

सूचना मिलते ही कोतवाल माधव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Img

भारी बारिश के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चालक नशे की हालत में था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.