ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news holika bonfire set on fire before holika dahan anger in the village

Sonbhadra News: होलिका दहन से पहले होलिका में लगाई आग, गांव में आक्रोश.

रायपुर थाना क्षेत्र में होलिका दहन से ठीक पहले अराजकतत्वों द्वारा होलिका में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक परंपरा को आहत करने की साजिश बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

1:06 PM, Mar 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: होलिका दहन से पहले होलिका में लगाई आग, गांव में आक्रोश.
logo

ग्रामीणों ने इसे धार्मिक परंपरा को आहत करने की साजिश बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र में होलिका दहन से ठीक पहले अराजकतत्वों द्वारा होलिका में आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक परंपरा को आहत करने की साजिश बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव में प्रतिवर्ष निर्धारित शुभ मुहूर्त पर सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है। होली से एक दिन पूर्व पूरे गांव की उपस्थिति में यह परंपरा निभाई जाती रही है। किंतु इस बार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्धारित समय से पहले ही होलिका में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। कई बुजुर्गों ने बताया कि इस प्रकार की घटना गांव में पहली बार हुई है।

विज्ञापन

Img

सूचना पर रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की तथा गांव में पैदल गश्त कर अफवाहों पर रोक लगाने का प्रयास किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि सरईगढ़ में कुछ व्यक्तियों द्वारा होलिका में आग लगा दी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश और नागेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी रितेश के खेत में रखी छत (फूस) को कुछ लड़कों द्वारा होलिका में रख दिया गया था, जिससे यह घटना प्रारंभ हुई। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.