मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news home guards written examination 2025 security arrangements tight sp conducted surprise inspection of examination centres

Sonbhadra News: होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025: सुरक्षा व्यवस्था सख्त, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण.

जनपद में होने वाली होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025 को लेकर अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी पर जोर दिया गया। प्रवेश, तलाशी, यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए गए। परीक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात, लगातार निगरानी जारी रहेगी।

sonbhadra

4:41 PM, Apr 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025: सुरक्षा व्यवस्था सख्त, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण.
logo

परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड्स लिखित परीक्षा–2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के भंडारण स्थल (स्ट्रॉन्ग रूम) तथा पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा सामग्री की गोपनीयता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि सभी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सघन तलाशी, बाहरी व्यक्तियों की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी तथा पूरे आयोजन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.