Sonbhadra News: 15 साल से सड़क की आस, कीचड़ में जिंदगी, ग्रामीणों का प्रदर्शन.
बैना ग्राम पंचायत के बैगा टोला को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 वर्षों से सड़क पक्की नहीं हुई है, जिससे बरसात में आवागमन, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी होती है।
sonbhadra
5:21 PM, Aug 7, 2026
Share:


बैना गांव की बदहाल व कीचड़युक्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण, 15 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के बैना ग्राम पंचायत में बैगा टोला जाने वाली सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से कच्ची और कीचड़ युक्त सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। यह मार्ग बैना मुख्य सड़क से बैगा टोला तक जाता है और पिछले 15 सालों से कच्चा है। बारिश के मौसम में यह 4 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों को रोजाना इसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। बीमार लोगों के लिए एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ता है। छात्रों को स्कूल जाने के लिए पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार पांडे, रवि कुमार पांडे, नंदकुमार बालेश्वर पांडे, अयोध्या प्रसाद, मंशा, हरि गहवा और राजेंद्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।



