Sonbhadra News: बभनी के इकदिरी में वर्षों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, ग्रामीणों ने जमीन दान कर शुरू कराया 400 मीटर चकमार्ग.
बभनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत इकदिरी में सहदेव के घर से त्रिवेणी प्रसाद के घर तक चकमार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 400 मीटर लंबे इस मार्ग से लगभग 100 घरों के 250 लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता समेत चार ग्रामीणों ने चकमार्ग निर्माण के लिए अपनी जमीन दान दी, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।
sonbhadra
3:14 PM, Oct 12, 2026
Share:


इकदिरी गांव में चकमार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान, वर्षों से रास्ते की समस्या दूर होने की जगी उम्मीद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत इकदिरी में वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गांव में सहदेव के घर से त्रिवेणी प्रसाद के घर तक चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 400 मीटर लंबे इस चकमार्ग के निर्माण से लगभग 100 घरों के करीब 250 लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। रास्ते के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।चकमार्ग निर्माण के लिए गांव के चार लोगों ने अपनी जमीन दान दी है। इनमें त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सीताराम और हरिप्रसाद शामिल हैं। इन लोगों के सहयोग से करीब 400 मीटर लंबे चकमार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि चकमार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद गांव के करीब 250 लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्षों से प्रतीक्षित इस मार्ग का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद है। इस दौरान विद्या प्रसाद खरवार, प्यारे लाल, सरजू, राम विचार, बुझावन, रामचरित्र, विश्वनाथ, अनिल, कौशल्या, राम भारत, पल्लू, रामलखन व अन्य लोग उपस्थित रहे।


