मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrible accident due to overtake tanker driver died during treatment

Sonbhadra News: ओवरटेक के चक्कर में भीषण हादसा, टैंकर चालक की इलाज के दौरान मौत.

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हथवानी मोड़ के पास शनिवार सुबह कोयला लदे ट्रेलर और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर में टैंकर चालक राजू यादव (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

sonbhadra

7:37 PM, Jun 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओवरटेक के चक्कर में भीषण हादसा, टैंकर चालक की इलाज के दौरान मौत.
logo

हाथीनाला क्षेत्र के हथवानी मोड़ पर ट्रेलर और डीजल टैंकर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर व मौके पर जुटी भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयला लदे ट्रेलर और डीजल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना हथवानी मोड़ के पास सुबह करीब सवा दस बजे हुई। जानकारी के अनुसार, हाथीनाला की ओर जा रहे डीजल टैंकर को सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर चालक राजू यादव (34 वर्ष), निवासी आर-16 इंदिरा नगर, हाजी बुंदर रोड, सेवड़ी (ई), मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हाथीनाला थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उदयभान राव मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एसीपी टोल वेज की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया।

विज्ञापन

Img

चोपन अस्पताल में चिकित्सकों ने राजू यादव का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, कोयला लदे ट्रेलर का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद डीजल टैंकर से तेल सड़क पर फैलने लगा। इसे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कुछ लोग बाल्टी व जरकिन में डीजल भरकर ले जाते हुए भी दिखाई दिए। हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि डीजल टैंकर हाथीनाला की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। घायल चालक को तुरंत चोपन अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बाधित हुए आवागमन को बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.