ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrible collision of balkar hiva in hathinala forest driver trapped in cabin rescued after hours

Sonbhadra News: हाथीनाला के जंगल में बलकर-हाइवा की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक को घंटों बाद निकाला.

सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में गुरुवार को तेज रफ्तार बलकर और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। हादसे में बलकर चालक हरिश्चंद्र यादव केबिन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें पुलिस और राहत टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में हरिश्चंद्र को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

sonbhadra

5:41 PM, Oct 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: हाथीनाला के जंगल में बलकर-हाइवा की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक को घंटों बाद निकाला.
logo

हाथीनाला के जंगल में बलकर और हाइवा की भीषण टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन का केबिन हादसे की भयावहता दर्शाता है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालना काफी मुश्किल था। पुलिस और बचाव कार्य में जुटे लोगों ने काफी प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग बचाव कार्य पूरा होने का इंतजार करते रहे। हादसे में घायल बलकर चालक की पहचान करीब 47 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव पुत्र सुनकाई, निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, हाइवा चालक की पहचान साहबगंज निवासी शादाब के रूप में बताई गई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर ने घायलों का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। हरिश्चंद्र यादव की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, हाइवा चालक शादाब की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद हाथीनाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दुर्घटना में दोनों भारी वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.