Sonbhadra News: दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत.
हाथीनाला के हथवानी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
7:38 PM, Apr 11, 2026
Share:


फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार शाम उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया। जब दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भयानक टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के दौरान ट्रकों में सवार चालक और खलासी वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक चालक को बाहर निकालकर हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो अन्य लोग ट्रकों में फंसे रहने के कारण जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वाहनों के पूरी तरह जल जाने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियों को लगाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में राख लदी थी, जबकि दूसरे ट्रक में दूध के पैकेट भरे थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के चलते मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट किया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
