Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही कार पलटी, 3 की मौत, 4 घायल में से एक वाराणसी रेफर.
"प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुःखद दुर्घटना में दिलीप पासवान (20 वर्ष), नितेश यादव (27 वर्ष) और जितेंद्र साहनी (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।"
sonbhadra
10:07 AM, Apr 25, 2026
Share:


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी चौकी इलाके में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वाराणसी–शक्तिनगर हाईवे पर टाटा मोटर्स शोरूम के पास उस समय हुआ, जब बारात से लौट रही एक जाइलो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कई बार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह के अनुसार, ग्राम पंचायत ब्रह्ममोरी क्षेत्र के शसनई गांव के 7 युवक तथा कन्हौरा गांव का 1 युवक बारात में शामिल होकर बैनी रायपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग देर रात लगभग 2 बजे निकले थे और करीब 3:30 से 3:40 बजे के बीच यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुःखद दुर्घटना में दिलीप पासवान (20 वर्ष), नितेश यादव (27 वर्ष) और जितेंद्र साहनी (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद आना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
