मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrific road accident in gurmura dj magic collides with a parked vehicle two killed three injured

Sonbhadra News: गुरमुरा में भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई डीजे मैजिक, दो की मौत, तीन घायल.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में गुरुवार भोर भीषण सड़क हादसा हुआ। डीजे सेट मैजिक सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से जा टकराई। हादसे में मनोज कुमार और श्याम बाबू की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए, जिनमें चंदन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

9:33 AM, Jun 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरमुरा में भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई डीजे मैजिक, दो की मौत, तीन घायल.
logo

गुरमुरा सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुदेव आश्रम गुरमुरा के पास दुद्धी की ओर से आ रही एक डीजे सेट मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन के केबिन के परखच्चे उड़ गए। एक व्यक्ति की मौत केबिन में फंसने से हुई, जबकि दूसरे ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, वहीं दो अन्य को हल्की चोटें आईं। मृतकों की पहचान मनोज कुमार (32 वर्ष), पुत्र स्व. रामध्यान मौर्या, निवासी लोढ़ी आरटीओ के पास, और श्याम बाबू, पुत्र रामदुलारे, निवासी छपका के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Img

मनोज कुमार दो बेटियों के पिता थे, जबकि श्याम बाबू के तीन बच्चे हैं। इस घटना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। घायलों में चंदन (42 वर्ष), पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम चुर्क, गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिवा (21 वर्ष), पुत्र राजमन, निवासी छपका राबर्ट्सगंज, और विनय कुमार (21 वर्ष), पुत्र शिव प्रसाद, निवासी ग्राम गढ़वाल को हल्की चोटें आईं। उपचार के बाद दोनों अपने घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चोपन थाने के उपनिरीक्षक विनोद यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर का उपयोग कर मैजिक के केबिन को खींचकर फंसे हुए शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.