ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrific road accident near makra mine driver of tata 207 died after falling into 100 feet ditch

Sonbhadra News: मकरा खदान के पास भीषण सड़क हादसा, 100 फीट खाई में गिरी टाटा 207 की ड्राइवर की मौत.

पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा खदान के पास वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर भयंकर हादसा हो गया। टाटा 207 मिनी ट्रक और कोयला लदी ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में गहरी खाई में मिनी ट्रक गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि मिनी ट्रक चालक की घटना में मृत्यु हो गईं।

sonbhadra

8:19 PM, Oct 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: मकरा खदान के पास भीषण सड़क हादसा, 100 फीट खाई में गिरी टाटा 207 की ड्राइवर की मौत.
logo

कठिन हालात में भी पुलिस ने निभाया फ़र्ज़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मकरा खदान के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, टाटा 207 वाहन की सामने से आ रही कोयला लदी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। कोयला लदी ट्रक अनपरा से रेणुकूट की ओर आ रही थी, वहीं टाटा 207 में कुछ नहीं लदा था और वह रेणुकूट की ओर से वापस अपनरा जा रही थी कि इस दौरान यह खतरनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद जहां टाटा 207 खाई में गिर गई वहीं कोयला लदी ट्रक भी रोड छोड़कर खाई में लटक गई परंतु वह नीचे नहीं गिरी हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन

Img

दुर्घटना के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। खाई की कठिन भौगोलिक स्थिति और दुर्गम रास्तों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद जवानों ने खाई में उतरकर ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में चालक को तुरंत हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशील कुमार (पुत्र ओम प्रकाश), निवासी जोगामऊ, रामनगर, बाराबंकी (उ.प्र.) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.