मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrific road accident on murdhwa bijpur road truck driver died jam for hours

Sonbhadra News: मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, घंटों लगा जाम.

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक श्याम (60) की मौत हो गई। हादसे के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

sonbhadra

10:48 PM, Aug 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, घंटों लगा जाम.
logo

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे कई घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजे मुर्धवा से लगभग दो किलोमीटर पहले जंगल क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक खराब ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान ढलान से आ रहा कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे डीजल टैंकर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीजल टैंकर सड़क पर आड़ा होकर पलट गया और पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। हादसे में ट्रक चालक श्याम (60 वर्ष), निवासी रॉबर्ट्सगंज ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर हिंडालको अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू कराया और यातायात सुचारु कराने में जुट गई। हादसे के चलते मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। औद्योगिक क्षेत्रों से ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे श्रमिक, कर्मचारी तथा सब्जी विक्रेता घंटों जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की, जबकि देर रात तक मार्ग को पूरी तरह बहाल करने के प्रयास जारी रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.