ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrific road accident one dead another injured in collision with pickup

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल.

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में परसीदाहिया टोला के पास हादसा हुआ। पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र प्रजापति (50) की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वहीं उनके साथी रामसुंदर घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी चोपन में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

sonbhadra

7:29 PM, Apr 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल.
logo

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत परसीदाहिया टोला के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, करगरा भभइचा (थाना चोपन) निवासी राजेंद्र प्रजापति (50 वर्ष) अपने साथी रामसुंदर पुत्र दुखती के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि राजेंद्र प्रजापति की मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रामसुंदर का इलाज जारी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना चोपन थाने को मेमो के माध्यम से भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.