Sonbhadra News: लगातार बारिश में मकान धंसा, बाल-बाल बचा परिवार.
बभनी के असनहर ग्राम पंचायत में लगातार बारिश के चलते बुधवार शाम अंजनी पुत्र हरिहर का मकान धंस गया। मकान में दरारें आने के बाद परिवार ने समय रहते घर खाली कर दिया, जिससे जनहानि टल गई। घर का सामान भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
sonbhadra
4:53 PM, Sep 3, 2026
Share:


लगातार बारिश से जर्जर मकान की दीवारों में पड़ीं गहरी दरारें, हादसे के खतरे के बीच सहारे के लिए लगाए गए बांस-बल्ली।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक की असनहर ग्राम पंचायत में बुधवार शाम को एक मकान भारी बारिश के कारण धंस गया। पिछले पंद्रह दिनों से हो रही लगातार बारिश से मकान की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे उसमें दरारें आ गईं और वह पूरी तरह से बैठ गया। यह घटना बभनी बीजपुर पर स्थित अंजनी पुत्र हरिहर के मकान में हुई। मकान धंसना शुरू होते ही परिवार ने आनन-फानन में उसे खाली कर दिया। इससे किसी भी तरह की धन-जन की हानि होने से बच गई। घर में रखा सामान भी बांस-बल्ली लगाकर बाहर निकाला गया। इस घटना से घर के लोग दहशत में हैं। पिछले पंद्रह दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों में सीलन आ गई है। असनहर गांव और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने की समस्या सामने आ रही है। मानसूनी बारिश के चलते मिट्टी की दीवारें और नींव कमजोर हो गई हैं, जिससे कई मकानों का एक हिस्सा धंस रहा है और दीवारों में चौड़ी दरारें आ रही हैं। इस घटना की सूचना असनहर के प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन और आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने बारिश के इस मौसम में रहने के लिए तिरपाल (टिन शेड) और पक्के आवास (प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना) उपलब्ध कराने की भी मांग की है।



