Sonbhadra News: लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, परिवार बाल-बाल बचा.
बभनी के करकच्छी गांव में लगातार बारिश के चलते सुबह करीब 10 बजे छबिलाल का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई, हालांकि घर में रखा सामान खराब हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल संजय कनौजिया ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
sonbhadra
12:40 PM, Sep 4, 2026
Share:


लगातार बारिश से ढहा मकान, मलबे के बीच खड़े गृहस्वामी ने सुनाई नुकसान की दास्तान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी विकासखंड के करकच्छी गांव में लगातार बारिश के चलते एक मकान ढह गया। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह मकान छबिलाल पुत्र अशर्फीलाल का था। मकान गिरने से घर में रखा कुछ सामान खराब हो गया है। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद गांव के लोग अशर्फीलाल के घर के पास जमा हो गए। उन्होंने अशर्फीलाल को क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी जानकारी देने की सलाह दी। क्षेत्रीय लेखपाल संजय कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। बभनी क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की घटना से चिंता का विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण कई कच्चे और पुराने मकान कमजोर हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मदद उपलब्ध करानी चाहिए। राहत की बात यह रही कि जितने भी हादसे हुए है उस समय घर खाली होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।



