मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news house dispute flares up five people from two parties from dodhar jarhan challaned for fear of disturbing peace

Sonbhadra News: मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान.

बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर और जरहां गांव में मकान विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के पांच लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

7:59 PM, Jul 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान.
logo

मकान विवाद में कार्रवाई के बाद पुलिस की मौजूदगी में न्यायालय पहुंचे दोनों पक्षों के लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर और जरहां गांव के दो पक्षों के बीच मकान में जबरन रहने और कमरा खाली न करने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया। बताया गया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ अपने टीम के साथ विवाद की जांच कर रहे थे इसी बीच पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए प्रथम पक्ष के अयोध्या प्रसाद (41) एवं उनकी पत्नी नीता देवी (36) निवासी ग्राम डोडहर तथा द्वितीय पक्ष के राधेश्याम (43), उनकी पत्नी सविता देवी (40) एवं सपना कुमारी (20) निवासी ग्राम जरहां,थाना बीजपुर को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को शुक्रवार को थाना गेट से कुछ दूरी पर दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ, महिला कांस्टेबल हिना सरोज तथा महिला कांस्टेबल रागिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.