Sonbhadra News: जन चौपाल में पढ़ी जा रही आवास पात्रता सूची, ग्रामीण दर्ज करा सकेंगे आपत्ति.
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची जनपद की ग्राम पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से पढ़ी जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर ग्रामीणों को सूची का अवलोकन कर तथ्यात्मक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जाएगा।
sonbhadra
5:46 PM, Jun 30, 2026
Share:


ग्रामीणों को अपनी बात रखने और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जा रहा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची जनपद की ग्राम पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से पढ़कर सुनाई जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शुरू की गई इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों का निष्पक्ष और पारदर्शी चयन सुनिश्चित करना है। जन चौपाल के दौरान पात्रता सूची ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की जा रही है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सूची का अवलोकन कर सके। यदि किसी नाम को लेकर तथ्यात्मक आपत्ति हो तो ग्रामीण उसे मौके पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन चौपाल की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए। साथ ही ग्रामीणों को अपनी बात रखने और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जन चौपाल में सक्रिय भागीदारी करें और यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो समयबद्ध तरीके से उसे दर्ज कराएं, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।



