मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news hpv vaccination campaign started in the district to protect girls from cervical cancer

Sonbhadra News: जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत.

जनपद में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि "14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं।

sonbhadra

2:36 PM, Mar 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत.
logo

रॉबर्ट्सगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीडीओ जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि "14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।" सीएमओ डॉ. पंकज कुमार रॉय ने बताया कि "सर्वाइकल कैंसर विश्व स्तर पर महिलाओं में चौथा सबसे सामान्य कैंसर है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है। इस टीके एक डोज ही पर्याप्त है। टीकाकरण के समय आयु प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या स्कूल आईडी साथ लाना आवश्यक होगा।" जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि "जनपद में लगभग 22340 बच्चियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीका जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन रॉबर्ट्सगंज में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।" इस दौरान अर्बन प्रभारी डॉ. जे.बी. सिंह, डॉ. प्रेमनाथ, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, मीना भारती, जैबुन्निसा, चंद्रकला, वर्तिका पांडेय, राकेश कन्नौजिया सहित आशाएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.