Sonbhadra News: निकली विशाल तिरंगा यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश.
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बीजपुर मंडल में गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। एनटीपीसी स्वागत गेट से शुरू हुई यात्रा मोटर गैराज, बीजपुर बाजार और दूधईया देवी मंदिर होते हुए वापस स्वागत गेट पहुंची।
sonbhadra
8:31 PM, Aug 13, 2026
Share:


बीजपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बीजपुर मंडल द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह पदयात्रा एनटीपीसी स्वागत गेट से शुरू हुई। यह मोटर गैराज, बीजपुर बाजार और पुनर्वास स्थित दूधईया देवी मंदिर के पास से गुजरी, जिसके बाद यह वापस एनटीपीसी स्वागत गेट पर आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सरजू कुमार बैसवार, जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोड़, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, सेक्टर संयोजक विशाल गुप्ता, अनिल सिंह मेहता, रामदयाल बैश, उपेन्द्र प्रताप सिंह, तारा चंद्र गुजर, ईश्वरी प्रसाद, शिवधारी गुप्ता, श्री राम यादव, शिवलाल सोनकर, शशीकांत पाण्डेय, बाबू लाल गुप्ता, अवधनारायण पाण्डेय, बुथ अध्यक्ष नीरज गुप्ता, धीरज कशेरा और देवधारी गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
