मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news human trafficking gang busted two women who sold the girl arrested

Sonbhadra News: मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, युवती को बेचने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार.

सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो महिला अभियुक्ताएं गिरफ्तार। युवती को नौकरी के बहाने ₹1.20 लाख में बेचा, पीड़िता के साथ शोषण का गंभीर आरोप। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी।

sonbhadra

5:54 PM, Apr 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, युवती को बेचने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार.
logo

₹1.20 लाख में युवती की बिक्री का खुलासा, सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने काम दिलाने के बहाने एक युवती को बेचने के मामले में दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 177/2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान बिन्दु (35 वर्ष) और सोनी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को 12 अप्रैल 2026 को ग्राम पवर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने खुलासा किया कि उन्होंने एक नाबालिग/युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गईं और विभिन्न जनपदों के रास्ते आगरा व अलीगढ़ ले जाकर करीब ₹1.20 लाख में बेच दिया। वहां पीड़िता को अलग-अलग लोगों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि यह कार्य एक संगठित गिरोह के तहत किया जा रहा था, जिसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.