मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news human trafficking gang busted wanted accused arrested

Sonbhadra News: मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, वांछित आरोपी गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज व एएचटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी शिव सिंह उर्फ रामलाल को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को बहला-फुसलाकर बेचने का आरोप। आगरा व अलीगढ़ में 1.20 लाख में सौदे का खुलासा। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

sonbhadra

3:05 PM, Apr 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, वांछित आरोपी गिरफ्तार.
logo

पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना एएचटी प्रभारी माधव सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव सिंह उर्फ रामलाल (45 वर्ष) निवासी धवलपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। उसे 18 अप्रैल 2026 को ग्राम पवर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में की गई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने एक नाबालिग/युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसे विभिन्न स्थानों से होते हुए आगरा और अलीगढ़ ले जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा है, जिसमें कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एएचटी प्रभारी माधव सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं धनंजय यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस सफलता से मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.