Sonbhadra News: कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी मधुर की आकस्मिक निधन पर दी गई खैरटिया में विनम्र श्रद्धांजलि.
चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया में कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी मधुर की आकस्मिक निधन से सोनभद्र शाहित कई क्षेत्र में शोक की लहर है। खैरटिया गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के पास पुष्प अर्पित कर श्यामबिहारी मधुर जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी गईं।
sonbhadra
6:53 PM, Nov 10, 2025
Share:


खैरटिया गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के पास पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गईं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया में कवि साहित्यकार पत्रकार एवं शिक्षक श्यामबिहारी मधुर की आकस्मिक निधन से सोनभद्र सहित कई क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार की देर शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया, वे सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम सभा अवई के निवासी थे और चोपन विकास खण्ड के करगरा प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत भी थे, मृदुल भाषी एवं सौम्य स्वभाव के नाम से जाने जाते थे।
विज्ञापन
श्याम बिहारी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध समाज में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन पर खैरटिया गांव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के पास पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गईं।
यह कार्यक्रम वंदे भारत न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता विकास कुमार हलचल की देखरेख में कराया गया। सभी ने शिक्षक श्यामबिहारी मधुर आकस्मिक निधन को समाज के लिए अपूर्ण क्षति बताया और कहा की उनकी कमी पुरी नहीं की जा सकती। मुख्य रूप से अमरनाथ उजाला, सूर्यबली गौतम, अमरनाथ यादव, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, कुलदीप पासवान, संदीप कुमार, राधेश्याम गौतम, चंद्रकांत राव, बबलू रंगीला, मनोज यादव, शशि लाइनमैन, रोहित कुमार, राहुल बाबू व अन्य लोग उपस्थित रहे।



