Sonbhadra News: जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, भाकपा की 1 सितंबर को रामलीला मैदान रैली में होंगे शामिल.
भाकपा की 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ता 30 अगस्त को चोपन रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिनमें किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा शामिल हैं।
sonbhadra
8:32 PM, Aug 31, 2026
Share:


दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए सोनभद्र से रवाना भाकपा कार्यकर्ताओं ने चोपन स्टेशन पर नारेबाजी कर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के आह्वान पर 1 सितंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। ये कार्यकर्ता 30 अगस्त 2026 को चोपन रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली के लिए निकले। इनमें भाकपा के सदस्य, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा शामिल हैं। सोनभद्र से दिल्ली जाने वाले इन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाकपा जिला सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान-मजदूरों के अधिकार और देश में जनपक्षीय बदलाव जैसे मुद्दों को दिल्ली के रामलीला मैदान तक पहुंचाना चाहते हैं। भाकपा नेताओं ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, मजदूर सम्मानजनक मजदूरी और रोजगार की मांग कर रहे हैं। साथ ही, गरीब एवं ग्रामीण जनता के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की आवश्यकता है। यह रैली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना और किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करना है। कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सोनभद्र की मेहनतकश जनता की आवाज अब दिल्ली के रामलीला मैदान में भी बुलंद होगी। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान-मजदूरों के अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा। दिल्ली रवाना होने वालों में कामरेड चंदन प्रसाद, रामजन्म मौर्य, नागेंद्र मौर्य, प्रेमचंद गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, जग बंधन, बाबूलाल, जरनाथ बैगा, तारकेश्वर गुप्ता, रामराज, महेंद्र बनारसी, अंतलाल, बुधराम, रामसूरत, राम प्यारे, रामनाथ, सोनामती, फुलबसिया, सोनी, राजकुमारी, इसरवती श्रेखा, लालबहादुर, सुकवारी, शांति देवी, फागुनी, देवन्ति, भगवंती, लालचंद, रामजीत, बबलू, बांसलाल, रामलख्न, बुधन, सोनमति, इंद्रावती, उर्मिला, मीना, मंजू, मुन्नीलाल, जायसिंह और कैलाश प्रमुख रूप से शामिल हैं।
