ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news husband gets burnt while trying to extinguish fire in domestic cylinder admitted to hospital

Sonbhadra News: घरेलू सिलेंडर में लगी आग बुझाने के प्रयास में पति झुलसा, अस्पताल में भर्ती.

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में नाश्ता बनाने के दौरान एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना में आग बुझाने का प्रयास कर रहे इम्तियाज़ खान गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई।

sonbhadra

3:04 PM, Dec 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: घरेलू सिलेंडर में लगी आग बुझाने के प्रयास में पति झुलसा, अस्पताल में भर्ती.
logo

आग लगने की घटना से मची अफरा-तफरी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में नाश्ता बनाने के दौरान एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना में आग बुझाने का प्रयास कर रहे इम्तियाज़ खान गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई।

Img

डिबुलगंज के भगतसिंह नगर मोहल्ला निवासी रहिस खान ने बताया कि उनकी बहू नाश्ता बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। बहू ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल गई। पत्नी की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

Img

इसी दौरान वे बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल नगर के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह जलते हुए सिलेंडर को किचन से निकालकर सड़क पर फेंक दिया। सिलेंडर घंटों तक धू-धू कर जलता रहा, लेकिन अग्निशमन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया।

Img

पीड़ित इम्तियाज़ खान ने बताया कि चाय बनाने के बाद जब उनकी पत्नी ने गैस बंद की तो रेगुलेटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। जब वे इसे बंद करने गए, तो गैस तेजी से निकलने लगी और आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में दो-तीन घंटे लग गए। इस घटना में घर का सामान जैसे वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज और कपड़े जल गए।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.