Sonbhadra News: शराब के नशे में धूत पतियों ने पत्नियों को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक की तलाश जारी.
बभनी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये दोनों घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुईं, जिनमें एक महिला की मौत घर पर हुई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ा।
sonbhadra
4:37 PM, Dec 2, 2025
Share:


पोस्टमार्टम के. लिए लाया गया शव (फ़ाइल फोटो)
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
बभनी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये दोनों घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुईं, जिनमें एक महिला की मौत घर पर हुई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बभनी के चपकी गांव की है। यहां शिव मूरत गोंड नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रमिला गोंड को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना बभनी थाना क्षेत्र के तेलजर गांव में रविवार रात को हुई। बबलू सुनील अगरिया ने आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी फूलमती की बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी की हालत गंभीर होने पर बबलू उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घटनाओं में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि चपकी गांव की घटना में आरोपी शिव मूरत गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तेलजर मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है। दोनों शवों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।



