ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news if the dilapidated service lane road is not built sp workers will protest and warn of siege on the arrival of cm

Sonbhadra News: जर्जर सर्विस लेन सड़क नहीं बनी तो सीएम के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी.

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कई बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 15 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र में आगमन है, अगर रोड नहीं बनती है तो समाजवादी पार्टी सीएम योगी को भी ज्ञापन देने का काम करेगी।

sonbhadra

8:02 PM, Nov 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: जर्जर सर्विस लेन सड़क नहीं बनी तो सीएम के आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी.
logo

जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरोध में धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि रॉबर्ट्सगंज में जर्जर सड़कों से लोग घायल हो रहे हैं, स्कूल जाते समय स्कूली बच्चे सायकिल से गिर रहे हैं, सर्विस लेन सड़क चंडी होटल तक काफी जर्जर हो चुकी है। जबकि सोनभद्र जिला सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर यहां के लोगों के साथ बेहतर सुविधाएं न देकर धोखा किया जा रहा है। सपा ने भाजपा के जनप्रतिनिधिओं पर आरोप लगाया कि उनको जनता की सस्याओ से कोई सरोकार नहीं है, जल्द ही भाजपा जनप्रतिनिधि को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घेरने का काम किया जायेगा। सपा ने कहा जर्जर सड़कों से जब बच्चे चोटिल होते हैं तो मां को कितनी पीड़ा होती है, लेकिन भाजपा सरकार मां के दर्द को भी नहीं सुन रही है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा सोनभद्र में जंगल राज कायम है गड्ढा युक्त सड़के जर्जर सड़के कायम है, लेकिन यहां का जिला प्रशासन मौन है और इसी रास्ते पर समाज कल्याण राज्यमंत्री और भाजपा के जनप्रतिनिधि आते-जाते हैं लेकिन मुदो आंख कतो कुछ नहीं वाली कहावत है।

विज्ञापन

Img

भाजपा जनप्रतिनिधि आंख काली पट्टी बांधकर सोए हुए हैं, इसलिए हम लोग यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम यह भी बताना चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि अभी कुछ दिन पहले प्रदर्शनी पर बुलडोजर चलवाने का काम किये है। लेकिन उपसा कंपनी के टोल प्लाजा पर जर्जर सड़कों को लेकर बुलडोजर आज तक नहीं गरजा। लगातार बच्चे चोटिल हो रहे हैं लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी के लोग आंख मुंडे हुए हैं। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने दावा किया था गड्ढा युक्त सड़कों को जर्जर सड़कों को भरा जाएगा, अरबो रुपए खर्च करेंगे। लेकिन हमको तो लगता है कि गड्ढा युक्त जो यह सड़क है उसके नाम पर रुपए का बंदरबाट हुआ है। यहां के जिला प्रशासन चाहे जनप्रतिनिधि सब पैसे को डकारें हैं। अगर जर्जर सड़कों का सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के घर पर पहुंचकर घेराव करने का काम करेंगे। इस दौरान जुनैद अंसारी ने कहा लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कई बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया, लेकिन यहां की जिला प्रशासन सुनने का नाम नहीं ले रही है। 15 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र में आगमन है अगर रोड नहीं बनती है तो समाजवादी पार्टी सीएम योगी को भी ज्ञापन देने का काम करेगी। प्रदर्शन के दौरान बचाऊं केवट, धीरज जायसवाल, हीरामणि भारती, संतोष पटेल, मुन्ना कुशवाहा और सुरेश अग्रहरि शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.