ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news if the state is to be developed then women will have to be empowered narendra kumar singh

Sonbhadra News: प्रदेश को विकसित करना है तो नारी को सशक्त बनाना होगा- नरेंद्र कुमार सिंह.

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, पांचवां चरण, 'सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश' के तहत विद्यार्थियों को बीजपुर थानाप्रभारी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई।

sonbhadra

4:49 PM, Jan 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रदेश को विकसित करना है तो नारी को सशक्त बनाना होगा- नरेंद्र कुमार सिंह.
logo

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति, पांचवां चरण, 'सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश' के तहत विद्यार्थियों को बीजपुर थानाप्रभारी के द्वारा विशेष जानकारी दी गई। सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स तन्वी तिवारी, खुशबू , खुशी एवं अंजली सिंह ने बीजपुर थाना से पधारे सभी अतिथियों को सलामी दी। तत्पश्चात डीएवी परिवार की ओर से डाॅ० आर के झा ने थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे को विद्यालय के प्रार्थना सभागार में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदुपरांत खेल शिक्षक मनोज पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्काउट ताली बजाकर सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उसके बाद कक्षा दसवीं की छात्रा शैलजा यादव एवं कक्षा छठी की छात्रा प्रकृति श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। खेल शिक्षक मनोज पांडे ने अपनी स्वरचित गीत 'बेटियां तो महान होती है' गाकर सभी के अंतर्मन को छू लिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे के निर्देशन में कक्षा पांचवीं की छात्राएं कशफ इकबाल , कशिश उपाध्याय, त्रिशा, सृष्टि, अदिति, अध्येता, पूर्णिमा एवं अंश सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं की छात्रा अल्फिया अज़ीज़ ने *'नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो'* कविता सुनाकर महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विशेष संदेश देने का काम किया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडेय ने अपनी मधुर आवाज में महिलाओं पर केंद्रित गीत गाया। तबला पर कक्षा तीन का छात्र वैभव विश्वकर्मा ने संगत किया। इसके बाद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन के द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ हीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पम्पलेट विद्यार्थियों में वितरित करवाया। उन्होंने बालकों को अनुशासित रहने तथा शिक्षकों एवं माता पिता के निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकसित करना है तो महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल बिपिन यादव, भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल हरिश्चंद्र, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडेय , प्रियंका तथा समाज सेवी अनिल त्रिपाठी भी शामिल रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन शैलजा यादव ने किया। विद्यालय की ओर से डाॅ० आर के झा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, अरूण कुमार सिंह, अलीशा सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.