Sonbhadra News: अवैध गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 9 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार.
पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने 24 जनवरी 2026 को ग्राम मुड़ीसेमर से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 गोवंश बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
sonbhadra
5:00 PM, Jan 24, 2026
Share:


अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंश को जंगल से पकड़कर या ग्रामीणों से कम कीमत पर खरीदते थे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने 24 जनवरी 2026 को ग्राम मुड़ीसेमर से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 गोवंश बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुरेश यादव पुत्र स्व. राम अवतार निवासी साउडीहा, थाना हाथीनाला, सोनभद्र और अशोक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी घिवही, थाना विण्ढमगंज, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंश को जंगल से पकड़कर या ग्रामीणों से कम कीमत पर खरीदते थे। इसके बाद वे इन्हें जंगल के रास्ते साउडीह, हाथीनाला, जोरकहू, फलवार, महुली और घिवही होते हुए मुड़ीसेमर के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे। उनका उद्देश्य झारखंड के मझिगांवा मोड़ गढ़वा में लगने वाले पशु मेले में इन गोवंशों को बेचना था, जहां उन्हें अच्छी कीमत मिलती है। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि इसी मंडी से गोवंशों को खरीदकर बिहार और बंगाल में वध के उद्देश्य से ले जाया जाता है। बरामद गोवंश में 3 गाय, 5 बछिया और 1 बछड़ा शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक यादव का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें उनके खिलाफ वर्ष 2012 में ओबरा थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में हे.का. सियाराम सिंह, का. भूपेन्द्र पाण्डेय और वाहन चालक हे.का. बृजराज यादव की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।



