ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news illegal mining continues in ajir river game of illegal transportation by tractors in the dark of night responsible silence

Sonbhadra News: अजीर नदी में अवैध खनन जारी, रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन का खेल, जिम्मेदार मौन.

बीजपुर के जरहां वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत बघाडू के पास बहने वाली अजीर नदी अवैध बालू खनन का केंद्र बन गई है। खनन माफिया दिन में बालू इकट्ठा करते हैं और रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से इसका अवैध परिवहन करते हैं। इस अवैध कारोबार ने न केवल नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि क्षेत्र के मासूम बच्चों को भी बाल मजदूरी में धकेल दिया है।

sonbhadra

8:32 PM, Jan 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: अजीर नदी में अवैध खनन जारी, रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन का खेल, जिम्मेदार मौन.
logo

जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई ना होना बड़ा सवाल खड़ा करता है!

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर के जरहां वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत बघाडू के पास बहने वाली अजीर नदी अवैध बालू खनन का केंद्र बन गई है। खनन माफिया दिन में बालू इकट्ठा करते हैं और रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से इसका अवैध परिवहन करते हैं। इस अवैध कारोबार ने न केवल नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि क्षेत्र के मासूम बच्चों को भी बाल मजदूरी में धकेल दिया है। शनिवार को मौके पर पहुंची पत्रकारों की टीम ने चौंकाने वाले दृश्य देखे। नदी की धार को रोककर बालू निकाली जा रही थी, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे, जिनकी उम्र पढ़ने और खेलने की है, काम करते मिले। बच्चों ने बताया कि डोडहर और मोखनागांव के तीन-चार लोग रात भर ट्रैक्टरों से बालू ढोते हैं। उन्हें नदी से एक ढेर बालू निकालने के लिए मात्र ₹10 और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू भरने के लिए सिर्फ ₹150 दिए जाते हैं। इस मामूली रकम के बदले उनसे कठोर श्रम कराया जाता है, जो खनन माफियाओं द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों के शोषण को दर्शाता है। यह पूरा अवैध खनन खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। वन विभाग, खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। नदी की धार रोककर किए जा रहे इस खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, जलस्तर प्रभावित हो रहा है और भविष्य में गंभीर पारिस्थितिक संकट पैदा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही ट्रैक्टरों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठता है, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और बच्चों को इस अमानवीय शोषण से मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी जरहां, सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.