Sonbhadra News: छत्तीसगढ़ से हरियाणा जा रहा अवैध खैर लदा ट्रक जब्त, दो टन से अधिक लकड़ी बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार.
रेणुकूट वन प्रभाग के प्रवर्तन दल ने रविवार देर रात रनटोला गांव के पास म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन गेट के समीप से खैर (कत्था) का बोटा लदा एक ट्रक जब्त किया। वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक में सवार तस्कर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
sonbhadra
8:57 PM, Jan 12, 2026
Share:


बरामद बोटों की गिनती और माप की प्रक्रिया जारी है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
रेणुकूट वन प्रभाग के प्रवर्तन दल ने रविवार देर रात रनटोला गांव के पास म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन गेट के समीप से खैर (कत्था) का बोटा लदा एक ट्रक जब्त किया। वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक में सवार तस्कर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। पिपरी रेंजर और प्रवर्तन टीम प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि यह ट्रक छत्तीसगढ़ से अवैध रूप से खैर का बोटा लेकर हरियाणा की ओर जा रहा था। वन विभाग की टीम यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा से ही इस ट्रक का पीछा कर रही थी। रविवार रात करीब तीन बजे म्योरपुर वन रेंज के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्थित रनटोला रेलवे गेट से पहले मोड़ पर ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रक चालक और अन्य तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर पिपरी रेंज परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक से लगभग दो टन खैर (कत्था) का बोटा बरामद होने की बात सामने आई है। प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार ने जानकारी दी कि ट्रक को सीज कर लिया गया है। बरामद बोटों की गिनती और माप की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दो महीनों में यह वन विभाग की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले जरहा रेंज में भी बिना परमिट के कत्था का बोटा ले जाते हुए तस्करों को पकड़ा गया था। वन विभाग ने निगरानी और गश्त तेज करने की बात कही है, जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।



