मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news important meeting of jaiswal samaj organized in obra discussion on organization expansion and strengthening

Sonbhadra News: जायसवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक ओबरा में आयोजित, संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा.

जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ओबरा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में ओबरा के जायसवाल समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी 26 जनवरी को क्लब नंबर-04 में स्वजातीय सहभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा।

sonbhadra

5:34 PM, Jan 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: जायसवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक ओबरा में आयोजित, संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा.
logo

26 जनवरी को सहभोज का भव्य आयोजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ओबरा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में ओबरा के जायसवाल समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के लोगों ने विभिन्न उपजातियों को एकजुट कर एक सशक्त और प्रभावी संगठन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कलवार समाज के सभी उपवर्गों से एकता और सहभागिता का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 26 जनवरी को क्लब नंबर-04 में स्वजातीय सहभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है। बैठक में उमाशंकर जायसवाल, नंदू प्रसाद जायसवाल और राजेश जायसवाल (तीनों चुनाव अधिकारी) मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, प्रमोद जायसवाल (महामंत्री), प्रकाश जायसवाल (उपाध्यक्ष), राकेश जायसवाल (उपाध्यक्ष), हरेंद्र प्रसाद गुप्ता (ऑडिटर), अभिषेक जायसवाल (मंत्री), संतोष कुमार जायसवाल (संगठन मंत्री), आदित्य कुमार जायसवाल (कोषाध्यक्ष), पवन जायसवाल (सह कोषाध्यक्ष), हेमलता जायसवाल (महिला मोर्चा अध्यक्ष) और अनिल कुमार जायसवाल (मीडिया प्रभारी) सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.