मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news important meeting of mahadev seva samiti concluded pramod again becomes the chairman of the committee historical kanwar yatra will be held on the second monday of sawan

Sonbhadra News: महादेव सेवा समिति की अहम बैठक संपन्न: प्रमोद फिर बने समिति के अध्यक्ष, सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा.

चोपन में महादेव सेवा समिति की बैठक में सावन माह की ऐतिहासिक जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को चोपन सोन घाट से डाला स्थित अचलेश्वर धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत रणनीति बनाई गई।

sonbhadra

1:00 PM, Jul 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: महादेव सेवा समिति की अहम बैठक संपन्न: प्रमोद फिर बने समिति के अध्यक्ष, सावन के दूसरे सोमवार को निकलेगी ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा.
logo

महादेव सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार पुनः अध्यक्ष चुने गए, 9 अगस्त की भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सावन माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार शाम महादेव सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार को एक बार फिर महादेव सेवा समिति का अध्यक्ष चुना। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सावन के दूसरे सोमवार, 9 अगस्त को चोपन सोन घाट से डाला स्थित अचलेश्वर धाम तक भव्य जलाभिषेक एवं कांवड़ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होकर "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। चोपन नगर में यह कांवड़ यात्रा अपनी भव्यता, अनुशासन और धार्मिक आस्था के लिए विशेष पहचान बना चुकी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजन को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्यों के सहयोग और शिवभक्तों के आशीर्वाद से यात्रा को नई पहचान दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वागत, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में महादेव सेवा समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प दोहराया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.