Sonbhadra News: घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी.
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार दोपहर एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई मोतीलाल ने अपने छोटे भाई सोनू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सोनू के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। गांव निवासी सोनू और उसके बड़े भाई मोतीलाल पुत्र रामखेलावन के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
sonbhadra
4:02 PM, Jan 5, 2026
Share:


डॉक्टरों की देखरेख में घायल पीड़ित का किया गया इलाज़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार दोपहर एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई मोतीलाल ने अपने छोटे भाई सोनू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सोनू के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। गांव निवासी सोनू और उसके बड़े भाई मोतीलाल पुत्र रामखेलावन के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार को भी दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जिससे तनाव बढ़ गया। छोटे भाई सोनू ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस लौट गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोतीलाल उस समय शराब के नशे में था, लेकिन पुलिस उसे अपने साथ नहीं ले गई। पुलिस का कहना था कि नशे की हालत में उसे थाने ले जाना संभव नहीं था। पुलिस के जाने के करीब आधे घंटे बाद मोतीलाल और उग्र हो गया। गुस्से में आकर उसने चाकू उठाया और छोटे भाई सोनू पर हमला कर दिया। इस हमले में सोनू के दाहिने हाथ की हथेली पर गहरा घाव हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची। घायल सोनू को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने आरोपी मोतीलाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



