ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in a horrific road accident two bike riding youths died on the spot mourning among the families of the deceased

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत, मृतकों के परिजनों में मातम.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक बैगा धाम के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवड़ी निवासी अखिलेश कुमार (35) और अंकुर (25) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अखिलेश ससुराल से लौट रहा था।

sonbhadra

9:58 AM, Jul 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत, मृतकों के परिजनों में मातम.
logo

विंढमगंज थाना क्षेत्र ग्राम हीराचक बैगा एनएच-39 पर देर रात भीषण सड़क हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत होने की घटना से परिजनों समेत पूरे गांव में मातम छा गया, यह घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीराचक बैगा धाम के पास एनएच-39 पर रात करीब 9 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हीराचक बस्ती से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने मृतकों की पहचान देवड़ी निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद और अंकुर (25) पुत्र छट्ठू के रूप में की। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने ससुराल आया हुआ था और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैगा धाम के आगे मुख्य सड़क किनारे महुआ के पेड़ों वाले क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यह स्थान अब दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.